PHYSICS NOTES:-

विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द Scientia से हुई है, जिसका अर्थ है ज्ञान या जानना l
हमारे आसपास की वातावरण में जितनी भी घटनाएं घटती हैं, उसका क्रमबद्ध (Systematic) या व्यवस्थित (Well organised) ज्ञान ही विज्ञान कहलाता है l
विज्ञान की दो मुख्य शाखा है:-
(1)- प्राकृतिक विज्ञान ( इसके अंतर्गत वनस्पति विज्ञान (Botany) एवं प्राणी विज्ञान (Zoology) शामिल है l )
(2)- भौतिकीय विज्ञान ( इसके अंतर्गत भौतिक विज्ञान (Physics)और रसायन विज्ञान (Chemistry) शामिल हैं l )
भौतिक विज्ञान:- प्रकृति का अध्ययन भौतिक विज्ञान कहलाता है l
भौतिक विज्ञान को मुख्यत: 8 भागों में विभाजित किया गया है:-
1- यांत्रिकी(Mechanics)
2- ध्वनि(Sound)
3- ऊष्मा(Heat)
4- प्रकाश(Light)
5- विद्युत(Electricity)
6- चुंबकत्व(Magnetism)
7- आधुनिक एवं परमाणु भौतिकी(Modern and Atomic physics)
8- इलेक्ट्रॉनिकी(Electronics)
राशि :- जिस संख्या के रूप में प्रकट किया जा सकता है l उदाहरण के लिए व्यक्ति की लबाई,वजन इत्यादि l
भौतिक राशि :- भौतिकी के नियमों को जिन्हें राशियों के पद में व्यक्त किया जाता है l उदाहरण के द्रव्यमान, बल ,चाल , दूरी ,घनत्व इत्यादि l